Jaunpur News: एसएसपी ने थाने का किया औचक निरीक्षण, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
नया सवेरा नेटवर्क
मछलीशहर, जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने शुक्रवार को थाना मछलीशहर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, अभिलेख, शस्त्रागार, हवालात, मालखाना तथा थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर जोर देते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने थाना परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसएसपी ने अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए निर्देशित किया कि दुस्साहसी एवं आपराधिक तत्वों के विरुद्ध अभियान चलाकर उनकी हिस्ट्रीशीट खोली जाए। साथ ही गुण्डा एक्ट, जिला बदर तथा गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। कुख्यात अपराधियों को आपराधिक माफिया घोषित कर उनके गैंग को डीसीआरबी में पंजीकृत करने के भी निर्देश दिए गए।
इसके अलावा उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आमजन के प्रति विनम्र और शिष्ट व्यवहार बनाए रखने, शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण करने तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: समाधान दिवस पर आई 115 शिकायते, नहीं हुआ निस्तारण
| Advt |
| विज्ञापन |