Jaunpur News: मछलीशहर के फल विक्रेता की सड़क दुर्घटना में वाराणसी में मौत, युवक को आज दी जाएगी मिट्टी
अन्य घटना में एक घायल युवक का जिला अस्पताल में चल रहा ईलाज
नया सवेरा नेटवर्क
मछलीशहर, जौनपुर। नगर के शाही रोड मीरपुर तिराहा निवासी शादाब 25 वर्ष पुत्र पौने राईन की वाराणसी के कठिरांव बाजार के निकट सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही नगर में शोक की लहर फैल गई। मृतक शादाब सब्जी मंडी में फल बेचता था। वह शुक्रवार सुबह अपनी दुकान के लिए नारियल पानी लेने वाराणसी जा रहा था। दोपहर वापसी में बाबतपुर के पास कठिरांव बाजार के निकट में पीछे से आ रही एक टेंपो ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद शादाब सड़क पर गिर पड़ा। तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे निकट एक निजी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन चिकित्सक के अनुसार अधिक खून बह जाने से उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को घर ले आए। पिता ने बताया शादाब की शादी पंद्रह दिन पहले ही हुई थी। जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। नगर में हुई आकस्मित मौत से में मातम पसरा हुआ है। एक अन्य दुर्घटना में नंदलाल पूरा मोहल्ला निवासी सरफराज 30 वर्ष शुक्रवार रात भोजन के बाद टहलने निकले थे। इसी दौरान नगर के महादेव सिन्हा रोड पर जा रही कार को दूसरी कार ने टक्कर मार दी। जिसमे चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका भी ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: मयंक श्रीनिवास तिवारी ने शानदार परीक्षा परिणाम लाकर किया नाम रोशन
| Advt |
| विज्ञापन |
Tags:
जौनपुर न्यूज़
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news
