BREAKING

Mumbai News: महिलाओं के अधिकारों को रोकने वाले विपक्ष को देश माफ नहीं करेगा : एसएम खान

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

मुंबई। महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में पास न हो पाने के बाद बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष एसएम खान ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने जानबूझकर "नारी शक्ति वंदन" अधिनियम को गिराया है और महिलाओं के अधिकारों के रास्ते में बाधा डाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और INDI गठबंधन ने बिल का विरोध करके देश की करोड़ों महिलाओं की आशाओं पर प्रहार किया है। श्री खान ने कहा कि विपक्ष ने परिसीमन के मुद्दे को बहाना बनाकर बिल को पास होने से रोका। वह महिला सशक्तिकरण के ऐतिहासिक कदम का जश्न मनाने के बजाय उसे गिराने में लगा रहा।

एस एम खान ने कहा कि पीएम मोदी की 'अंतरात्मा की आवाज पर वोट' देने की अपील को ठुकरा कर विपक्ष ने एक ऐतिहासिक मौका गवा दिया है। देश की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण की दिशा में विपक्ष ने एक रुकावट डाली है ,परंतु देश की महिलाओं को सम्मान दिलाने की दिशा में प्रधानमंत्री के कदमों को रोका नहीं जा सकेगा।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: एसएसपी ने थाने का किया औचक निरीक्षण, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें