BREAKING

Jaunpur News: भदेवरा के प्रधान प्रतिनिधि ने गौशाला को दान किया दो ट्राली भूसा

नया सवेरा नेटवर्क

गौराबादशाहपुर, जौनपुर। विकास खंड मुफ्तीगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत भदेवरा के प्रधान प्रतिनिधि सत्यानंद चौबे ने पशु सेवा की दिशा में सराहनीय कदम उठाया है। उन्होंने मूर्तजाबाद स्थित गौशाला में निराश्रित गोवंशों के आहार के लिए दो ट्राली भूसा दान स्वरूप उपलब्ध कराया। इस पुनीत कार्य के दौरान उन्होंने समाज के अन्य सक्षम लोगों से भी अपील की कि वे चिलचिलाती धूप और गर्मी के इस मौसम में बेसहारा पशुओं की मदद के लिए आगे आएं। भूसा वितरण और दान के इस अवसर पर सत्यानंद चौबे, बबलू चौबे, पीयूष सिंह, मनोज सिंह और करिया सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी ने प्रधान प्रतिनिधि के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि चारे के अभाव में किसी भी गोवंश को समस्या न हो, इसके लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। गौशाला प्रबंधन ने इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पत्रकार कृष्ण चंद तिवारी को मातृ शोक, पत्रकारों ने जताई संवेदना

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें