Jaunpur News: पत्रकार कृष्ण चंद तिवारी को मातृ शोक, पत्रकारों ने जताई संवेदना
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं,जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के पत्रकारों की एक शोकसभा बुधवार को पत्रकार संघ के अध्यक्ष राधाकृष्ण शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वाराणसी से प्रकाशित एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता कृष्ण चंद तिवारी की माता राजकुमारी देवी (90 वर्ष) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की गई। इस अवसर पर नसीम अहमद, राजेश कुमार पांडेय, विपिन दुबे, आनंद तिवारी, प्रनवेश मिश्रा, बृजेश मिश्रा, राहुल सिंह, रोहित पटेल, राहुल यादव सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बेतन आयोग के संकल्प पत्र मे पेंशनर्स के टर्म्स रिफरेन्स को जोङे जाने तक संघर्ष का एलान
| Advt |
| Advt |