Jaunpur News: बेतन आयोग के संकल्प पत्र मे पेंशनर्स के टर्म्स रिफरेन्स को जोङे जाने तक संघर्ष का एलान

नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के घोषित कार्यक्रम केअनुसार भीषण गर्मी मे भी जनपद के हजारो पेंशनर्स जनपद मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर मे जनपद अध्यक्ष सी बी सिंह की अध्यक्षता मे एकत्र होकर बिरोध प्रदर्शन किए। धरना-प्रदर्शन सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने बताया कि केंद्र के आठवे वेतन आयोग के संकल्प पत्र मे पेंशनर्स के टर्म्स रिफरेन्स को सम्मिलित किए जाने सहित दस सूत्रीय मांग को लेकर आज देश भर मे आल इण्डिया स्टेट गवर्नमेंट पेंशनर्स फेडरेशन के देश व्यापी बिरोध प्रदर्शन कार्यक्रम को प्रदेश के सभी जनपदो मे संगठन कर रहा है। आप सभी अवगत है कि केंद्र सरकार वित्त बिधेयक 2025 के माध्यम से पेंशनर्स मे सेवानिवृत्त की तिथि के आधार पर विभेद कर रहा है, जिससे वेतन आयोग के परिधि से जनवरी 2026 के पूर्व सेवानिवृत्त पेंशनर्स बाहर हो गए है। जिसके कारण प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश के पेंशनर्स आक्रोशित और आन्दोलित है। संगठन के जिला मन्त्री कृपाशंकर उपाध्याय ने बिरोध प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए, प्रधान मन्त्री भारत सरकार एवं मुख्य मन्त्री उत्तर प्रदेश सरकार को भेजे जाने वाले संगठन के ज्ञापन से-सम्बन्धित पत्र को पढ़कर सुनाया, जिसे सर्व सम्मत से सभा ने पारित कर दिया। धरना-प्रदर्शन स्थल पर जिलाधिकारी महोदय के प्रतिनिधि नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह ने ज्ञापन को प्राप्त करते हुए, सम्बन्धित को भेजने का आश्वासन दिया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पोषण पखवाड़ा के तहत NSS द्वारा TDPG में कार्यक्रम का आयोजन
सभा को संबोधित करते हुए राकेश श्रीवास्तव संरक्षक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सरकार से मांगो को शीध्र पूरी करते हुए, पेंशनर्स के टर्म्स रिफरेन्स को तत्काल बेतन आयोग की परीध सम्मिलित किए जाने की मांग किया। धरना-को संबोधित करने बाले अन्य वक्तओ ने पेंशनर्स के माँग यथा, पुराने पेंशनर्स को वेतनआयोग की परिधि मे लाने, पेंशनर्स की पैसठ वर्ष की॓ आयु पूरी होने पर पांच प्रतिश मूल पेंशन की बॄध्दी के साथ ही अगले हर पाँच वर्ष पर पांच प्रतिशत मूल पेंशन मे बॄध्दि किए जाने, पेंशन राशिकरण की कटौती दस बर्ष करने, कोविडकाल काल के स्थगित महगाई राहत के बकाए धनराशि का भुगतान किए जाने, पूर्व की भाँति रेल किराए मे पच्चास प्रतिशत कि छूट बहाल करने आदि सहित सभी दस सूत्रीय मांग को शीध्र पूरी करने की मांग करते हुए संघर्ष का एलान किया। सभा को मुख्य रूप से सत्यदेव सिंह संगठन के सम्प्रेक्षक इ0 रामआसरे रजक, इ0 प्रमोद सिंह, पुट्टीलाल यादव, राजेश श्रीवास्तव, गोपाल, कृष्ण त्रिपाठी, नरेन्द्र सिंह, ओंकार नाथ मिश्र, कंचन सिंह, अजय सिंह, मिठाई लाल, पलकधारी मौर्य, राम अवध यादव, शेष नाथ सिंह, राम प्रताप यादव, शम्भूनाथ यादव, चन्द्र शेखर सिंह , ,रामअवधलाल श्रीवास्तव ओमप्रकाश सिंह, शारदा प्रसाद श्रीवास्तव, इ0बेचन मिश्र, इ0मदन मोहन सोनकर, मुकुन्दलाल उपाध्याय, कान्ति सिंह, दसरथ राम ,,नीलम्मा, इ0 बेचन मिश्र, व्दारिका प्रसाद व्दिवेदी, महेन्द्र पाठक, भारत यादव, वीवी सिंह, दिनेश कुमार सिंह, राजपति विश्वकर्मा,नन्दलाल सरोज, नरेन्द्र त्रिपाठी, विक्रमजीत यादव, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, कमलेश व्दिवेदी, आदेश कुमार कुशवाहा,ऋषिकेश तिवारी,धर्म देव यादव, अशोक मिश्र, अवधेश सिंह, शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, ज्ञानकुवँर मिश्रा,कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, सन्तोष कुमार श्रीवास्तव बलिराम यादव, बदरे आलम,शमीम अहमद, जेङी सिंह, रीता देवी,लालमनि देती,श्यामादेवी आदि रही। सभा केअन्त मे अध्यक्ष ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए ।दिवंगत पेंशनर्स स्व0अशोक कुमार जायसवाल की आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थन किए। धरना-प्रदर्शन का संचालन जिलामन्त्री कृपाशंकर उपाध्याय ने किया।
| Advt |
| Advt |