BREAKING

Jaunpur News: जौनपुर के टीडी कॉलेज में पहुंचा ऑस्टेलिया से प्रतिनिधिमंडल

  • शैक्षिक व्यवस्था, प्रयोगशाला और सुविधाओं की सराहना, शिक्षकों से की गहन चर्चा

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश शासन माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत ऑस्ट्रेलिया से आए दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय का विस्तृत निरीक्षण किया। प्रतिनिधिमंडल में प्रोफेसर डीना लेही और प्रोफेसर प्रभात राय शामिल रहे। दोनों प्रोफेसरों ने विद्यालय की कक्षाओं, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, प्रशासनिक कार्यालय, परीक्षा विभाग और स्टाफ रूम का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने वैज्ञानिक एवं मानविकी विषयों के विभागाध्यक्षों और शिक्षकों से साक्षात्कार लेकर शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने पर चर्चा की। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राकेश कुमार और प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को विद्यालय की सहगामी गतिविधियों, खेल मैदान, स्काउट-गाइड, एनसीसी, आरओ वाटर और सीसीटीवी युक्त कक्षाओं की जानकारी दी।

प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं, अनुशासन और विद्यार्थियों की पढ़ाई के प्रति जागरूकता की सराहना की। साथ ही विद्यालय में मिले आतिथ्य से वे काफी प्रभावित दिखे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने भी प्रधानाचार्य और पूरे स्टाफ की प्रशंसा करते हुए विद्यालय को जनपद का प्रतिष्ठित संस्थान बताया। कार्यक्रम में सह जिला विद्यालय निरीक्षक विवेक कुमार सिंह, जिला समन्वयक राजन सिंह, इंटर कॉलेज बदलापुर के प्रवक्ता अमरनाथ सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।











यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जेईई मेंस में विराट को मिला 97.69 परसेंटाइल


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें