Jaunpur News: पोषण पखवाड़ा के तहत NSS द्वारा TDPG में कार्यक्रम का आयोजन
जौनपुर। तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) द्वारा प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर के कृषि विज्ञान विभाग परिसर में हुआ। अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एवं असिस्टेंट प्रोफेसर मनोविज्ञान विभाग डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने पोषण एवं उससे संबंधित बिंदुओं पर ज्ञानवर्धक तथ्यों से छात्र छात्राओं को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विजयलक्ष्मी (कीट विज्ञान विभाग) द्वारा किया गया। अंत में वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशारानी ने पोषण पखवाड़ा की थीम आरंभ के 6 वर्षों में मस्तिष्क का विकास एवं पोषण पखवाड़ा के मुख्य 6 उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशा रानी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, डॉ. विजयलक्ष्मी सिंह (कीट विज्ञान विभाग), डॉ. अनुराग चौधरी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जेईई मेंस में विराट को मिला 97.69 परसेंटाइल
| विज्ञापन |
