BREAKING

Jaunpur News: हाईटेक नर्सरी में उच्च गुणवत्तायुक्त पौध तैयार

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिला उद्यान अधिकारी ने अवगत कराया है कि जनपद में उद्यान विभाग द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा में एक हाईटेक नर्सरी की स्थापना की गयी है। जहाँ उच्च गुणवत्ता के रोगमुक्त सब्जी पौधे उपलब्ध कराये जाते हैं। इन पौधों को मिट्टी रहित कोकोपीट, परलाइट व वर्मीकुलाइट में नियंत्रित वातावरण में तैयार किया जाता है। कोकोपीट नारियल के छिलके से बना एक जैविक माध्यम है, जबकि परलाइट व वर्मीकुलाइट एक प्रकार का खनिज है। यह नर्सरी आधुनिक तकनीक और प्रकृति के अद्भुत समन्वय का उदाहरण है। जो कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री सुरेश कुमार कनौजिया जी के तकनीकी निर्देशन में व उद्यान निरीक्षक वरूणेश मित्र व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा देख-रेख किया जा रहा है। यहाँ बीज बोने से लेकर सिंचाई तक की पूरी प्रक्रिया ऑटोमैटिक मशीनों के माध्यम से की जाती है। 

पौधों को हर मौसम में अनुकूल वातावरण देने के लिए नर्सरी के भीतर तापमान नियंत्रित रखने हेतु आधुनिक पंखे और एग्जॉस्ट सिस्टम लगाये गये हैं। यहाँ से पौधे कृषको को रू 02 से 05 तक प्रति पौध की दर से उपलब्ध कराये जा रहे है। यदि कृषक स्वंय का बीज देकर रोगयुक्त पौध तैयार कराना चाहता है तो प्रति पौध की दर मात्र रू 01 ही देना होगा। यहाॅ वर्तमान में मिर्च, गेंदा, पपीता आदि पौधे तैयार हैं, जो सामान्य की तुलना में अधिक हष्ट-पुष्ट और रोगमुक्त होते हैं, जिससे फसल खराब होने की संभावना न के बराबर हो जाती है। अब जनपद के कृषक भी बहुत तेजी से इसकी तरफ आकर्षित हो रहे हैं और अन्य फसलों को छोड़कर सब्जी की खेती की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पत्रकार कृष्ण चंद तिवारी को मातृ शोक, पत्रकारों ने जताई संवेदना

जिला उद्यान अधिकारी डाॅ सीमा सिंह राणा के अनुसार योजना का मुख्य उद्देश्य कृषकों को बिचैलियों से मुक्त कर सीधे विभाग व उन्नत तकनीक से जोड़ना है। स्वस्थ पौधा उपलब्ध होने के कारण उत्पादन लागत घटेगी व मुनाफा बढ़ेगा, इससे कृषकों की आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार होगा। आने वाले समय में क्षेत्र के किसानों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।अधिक जानकारी और पौध प्राप्त करने के लिए हाईटेक नर्सरी प्रभारी मो0नं0 8423624133 पर संपर्क कर सकते है।

माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें