Jaunpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी
नया सवेरा नेटवर्क
जफराबाद, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव में बीती देर रात में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुची जफराबाद थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए कब्जे में ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जफराबाद थाना व धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के पिंडरा गांव की विवाहिता प्रीति गुप्ता (28) पत्नी दसरथ गुप्ता सोमवार की देर रात खाना खाने के बाद सोने के लिए चली गई।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: तहसील परिसर में अवैध वसूली पर कार्रवाई, युवक हिरासत में
कुछ देर बात उसकी हालत गंभीर हो गई। विवाहिता प्रीती की जब हालत गंभीर होने लगी तो ससुराल पक्ष के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर गए। जहां पहुचने पर विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता की मौत की सूचना पर जफराबाद थाने की पुलिस जिला अस्पताल पहुचकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष जफराबाद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। अभी तक विवाहिता के मायके पक्ष के तरफ से किसी आरोप का तहरीर नही दी गई है।

