BREAKING

Jaunpur News: तहसील परिसर में अवैध वसूली पर कार्रवाई, युवक हिरासत में

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील परिसर में साइकिल स्टैंड का ठेका समाप्त होने के बाद भी अवैध वसूली कर रहे एक युवक को उप जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार साइकिल स्टैंड का ठेका 31 मार्च को समाप्त हो चुका है, जबकि इसकी नई नीलामी 10 अप्रैल को प्रस्तावित है। इसके बावजूद कुछ लोग अवैध रूप से वसूली कर रहे थे।

बताया जाता है कि शनिवार को तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर वसूली कर रहे लोगों को कड़ी फटकार लगाई थी और दोबारा वसूली करने पर प्राथमिकी दर्ज कराने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद मनबढ़ ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा लगातार वसूली जारी रही।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: खेत में गेहूं रखने के विवाद में भाई ने भाई की कर दी हत्या, पुलिस जांच में जुटी 

मामले की जानकारी मिलने पर उप जिलाधिकारी नवीन कुमार ने सख्त रुख अपनाते हुए गार्ड को मौके पर भेजा और अवैध वसूली कर रहे युवक को पकड़कर थाने भेज दिया। उप जिलाधिकारी ने बताया कि पिछले कई दिनों से चोरी-छिपे वसूली की शिकायतें मिल रही थीं। मना करने के बावजूद संबंधित लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। प्रशासन की इस कार्रवाई से तहसील परिसर में अवैध वसूली करने वालों में हड़कंप मच गया है।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें