Jaunpur News: अखिल भारतीय मुशायरा व कवि सम्मेलन 8 अप्रैल को
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय नगर में सांप्रदायिक सौहार्द और एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “एक शाम कौमी एकता के नाम” कार्यक्रम का आयोजन 8 अप्रैल (बुधवार) को किया जाएगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन रज़िया कॉम्प्लेक्स, मड़ियाहूं में रात्रि 8 बजे से प्रारंभ होगा।
कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए शायर एवं कवि अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। प्रमुख रूप से उस्तादर बलरामपुरी, फलक सुलतानपुरी, अकरम जौनपुरी, रेहान हाशमी भदोही, शकील फूलपुरी, शकील मुबारकपुरी, अख्तर इलाहाबादी, राजकुमार अंजाना इलाहाबादी, नजर इलाहाबादी, निज़र जौनपुरी, मुर्तज़ा जौनपुरी एवं अरसलान फूलपुरी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: तहसील परिसर में अवैध वसूली पर कार्रवाई, युवक हिरासत में
कार्यक्रम के कन्वीनर राशिद अली हाशमी (नगर अध्यक्ष ) हैं। आयोजन नगर उद्योग व्यापार मंडल, मड़ियाहूं के सौजन्य से किया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्रीय नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व्यापार केशरी के सम्मान से सम्मानित उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू रहेंगे।
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)