BREAKING

Jaunpur News: सामुदायिक सभागार का हुआ शुभारंभ

नया सवेरा नेटवर्क

सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी परिसर में सांसद निधि योजनांतर्गत निर्मित सामुदायिक सभागार का मंगलवार को राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीमा द्विवेदी व कार्यक्रम अध्यक्ष जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल द्वारा सरस्वती प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया व अतिथियों द्वारा प्रतिकात्मक रुप से शिलापट्ट से पर्दा हटा कर सामुदायिक सभागार का लोकार्पण किया गया। तत्पश्चात अतिथियों को माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह एवं बुके देकर सम्मानित स्वागत किया गया। इस दौरान राज्य सभा सांसद ने लोगों को सम्बोधित करते हुए बताया  कि स्व. रामसुमेर दूबे शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिए थे स्व. दूबे जी सुजानगंज में शिक्षा के क्षेत्र के महामना थे, यह सभागार उनकी स्मृतियों को संजोए रहेगा। इनके पूर्व शेषधर शुक्ला, दुर्गा प्रसाद दूबे पुत्र स्व. रामसुमेर दूबे, पूर्व ब्लाक प्रमुख कमला शंकर मिश्र ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: तहसील परिसर में अवैध वसूली पर कार्रवाई, युवक हिरासत में

आए हुए अतिथियों के प्रति खंड शिक्षा अधिकारी ने स्वागत भाषण व्यक्त कर स्वागत कीया।कार्यक्रम का संचालन प्रभाकर शुक्ला ने किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरख नाथ पटेल ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ के पूर्व राज्यसभा सांसद तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा स्व. रामसुमेर दूबे दूबे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अंत में आए हुए अतिथियों के प्रति आभार स्व. रामसुमेर दूबे के पुत्र सिद्ध नाथ दूबे ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में दिनेश कुमार मिश्र जिला अध्यक्ष, फूलचंद पांडेय थाना अध्यक्ष, मनोज द्विवेदी, मीना पटेल, डॉ विनोद पाल, डॉ चन्द्र प्रकाश तिवारी, मनोज सिंह, अशोक सरोज, डॉ विद्यासागर तिवारी सहित तमाम अध्यापक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

Admissions Open for Session 2026–27: Umanath Singh Higher Secondary School | 📞 Contact:  7705805821, 9839155647 | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur, Uttar Pradesh – 222180
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें