BREAKING

Jaunpur News: लेखपाल ने मारपीट अभिलेख फाड़ने व उपकरण तोड़ने का लगाया आरोप

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। शेख असरफपुर गांव में  बंजर की भूमि पर अवैध कब्जे के शिकायत की जांच करने मंगलवार को पहुंचे लेखपाल पर मनबढ़ो ने लात घूंसो से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने माप उपकरण और अभिलेख भी फाड़ दिए। पीड़ित लेखपाल ने दो नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। लेखपाल के द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि वह अवैध कब्जे की भूमि की माप को मौके पर गया था। इसी दौरान लगभग आधा दर्जन मनबढ़ मौके पर पहुंच विवाद करने लगे। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने खसरा फाड़ दिए तथा माप करने के उपकरण भी तोड़ डाले। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि तहरीर मिली है, घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: तहसील परिसर में अवैध वसूली पर कार्रवाई, युवक हिरासत में

Admissions Open for Session 2026–27: Umanath Singh Higher Secondary School | 📞 Contact:  7705805821, 9839155647 | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur, Uttar Pradesh – 222180
विज्ञापन

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें