BREAKING

Mumbai News: निश्चय में किड्स स्पोर्ट्स कार्निवल

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने तथा बच्चों के स्क्रीन टाइम करने के उद्देश्य से ‘चांडक निश्चय’ में ‘निश्चय किड्स स्पोर्ट्स कार्निवल’ का आयोजन किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनकी गर्मियों की छुट्टियों के दौरान बाहरी खेलों की खुशी से फिर से जोड़ना एवं बच्चों को मोबाइल स्क्रीन और डिजिटल विकर्षणों से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित करना था। इसमें बच्चों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जिसमें 130 से अधिक बच्चों ने 36 विभिन्न प्रकार के खेलों में भाग लिया। प्रतिभागी बच्चों की उम्र 6 माह से 12 साल तक थी। इस अवसर पर सोसायटी के हजार से अधिक निवासियों ने उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया। इस कार्निवल की योजना और क्रियान्वयन का नेतृत्व मुकुंद गौड़ और उनकी टीम ने किया। जिसकी सफलता निवासियों ने प्रायोजक बनकर सुनिश्चित की।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: दुर्घटना में घायल वृद्ध की मौत




ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें