BREAKING

Jaunpur News: दुर्घटना में घायल वृद्ध की मौत

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन जौनपुर। क्षेत्र के बंदनपुर गांव के धन निरंकारी भवन के पास सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की बहू के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दिया है। बहरीपुर गांव निवासी दशमत्ती देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गत 24 अप्रैल को उनके ससुर 65 वर्षीय मुरली मदरहा गांव में सत्संग सुनने गए थे। भवन के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उन्हें टक्कर मार मौके से फरार हो गया। हादसे में मुरली गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें