BREAKING

Jaunpur News: एक सप्ताह में ही परिजन को मिली मदद


गेहूं मडाई के दौरान थ्रेशर से हो गई थी मुलायम बनवासी की मौत

जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई त्वरित कार्रवाई पीड़ित परिवार को मिला समग्र लाभ

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र को जनसुनवाई के दौरान एक सप्ताह पहले तहसील मडियाहूं अंतर्गत विकासखंड बरसठी के ग्राम भदराव निवासी स्वर्गीय मुलायम बनवासी के गेहूं मडाई के दौरान हाथ में बंधा रक्षा धागा थ्रेशर मशीन में फंसने से अत्यंत दुखद मृत्यु का प्रकरण संज्ञान में आया। जिलाधिकारी ने मृतक के परिवारजन के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक की पत्नी पूजा को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया और उप जिलाधिकारी मड़ियाहॅू तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही मृतक के परिजनों को शासन द्वारा अनुमन्य आर्थिक सहायता शीघ्र उपलब्ध कराने तथा उन्हें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश दिए। जिसके क्रम में आज एक सप्ताह के भीतर ही जिलाधिकारी द्वारा मृतक की पत्नी पूजा को कृषक दुर्घटना बीमा योजना अंतर्गत 5 लाख की सहायता राशि, आवास आवंटन स्वीकृति प्रमाण-पत्र, कृषि पट्टा का स्वीकृति प्रमाण-पत्र, निराश्रित महिला पेंशन योजना का स्वीकृति प्रमाण पत्र, तथा अंत्योदय राशन कार्ड प्रदान किया गया। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: 12 हजार अभ्यर्थियों ने छोड़ी होमगार्ड भर्ती परीक्षा

पारिवारिक लाभ योजना हेतु आवेदन कराया गया तथा आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया गया। इसके साथ ही परिवारजन को सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं, राष्ट्रीय परिवारिक आय योजना, बच्चों की शिक्षा हेतु बाल सेवा योजना सहित अन्य योजनाओं से आच्छादित करने हेतु पात्रता की जांच एवं सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है। जिला प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ा है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। 

मृतक की पत्नी को हुई पुत्र रत्न की प्राप्ति 

इस दौरान परिवारजन द्वारा भावुक होकर अवगत कराया गया कि घटना के पश्चात अभी हाल ही में ईश्वर की कृपा से मृतक की पत्नी को पुत्ररत्न की प्राप्ति हुई है। जिसपर जिलाधिकारी ने कहा कि एक और जहां परिवार एक अपूरणीय क्षति से गुजर रहा है, वही नवजात शिशु का आगमन आपके जीवन में आशा की एक नई किरण लेकर आया है।


Admissions Open for Session 2026–27: Umanath Singh Higher Secondary School | 📞 Contact:  7705805821, 9839155647 | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur, Uttar Pradesh – 222180
विज्ञापन

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें