Jaunpur News: 12 हजार अभ्यर्थियों ने छोड़ी होमगार्ड भर्ती परीक्षा
तीन दिन से दोनों पालियों में चल रही परीक्षा का हुआ समापन
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न हुई। करीब बारह हजार अभ्यर्थियों ने कतिपय कारणों से परीक्षा छोड़ दी। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र द्वारा तीसरे और अंतिम दिन द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान टीडी कॉलेज परीक्षा केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने गर्मी के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए पर्याप्त गुड़ और पेयजल की व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता एवं परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार तीन की मौत
उन्होंने बताया कि परीक्षा के निष्पक्ष, पारदर्शी और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 19 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 19 केंद्र व्यवस्थापक, 06 जोनल मजिस्ट्रेट तथा लगभग 750 कक्ष निरीक्षक नामित किए गए थे। परीक्षा के अंतिम दिन प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान 8400 में 6399 परीक्षार्थी तथा द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान 8400 में 6500 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। तीनों दिन की परीक्षा के दौरान 50400 परीक्षार्थियों में 38774 यानी लगभग 76.93 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। तीनों दिन के परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी तथा नामित अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों पर सतत भ्रमणशील रहते हुए निगरानी की गई।
![]() |
| विज्ञापन |
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
