BREAKING

Jaunpur News: ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार तीन की मौत

तीन गंभीर रूप से हुए घायल रायबरेली हाई-वे पर हुआ दर्दनाक हादसा  

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को सुबह हुए भीषण सड़क हादसे ने लोगों को दहला दिया। रायबरेली हाईवे पर औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया के आगे पुलिया के पास सुबह करीब 6 बजे सवारियों से भरा एक ऑटो रिक्शा तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और वह सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि ऑटो मुंगरा से सवारियां लेकर आ रहा था। जैसे ही वह सतहरिया पुलिया के पास पहुंचा, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने ऑटो में फंसे सभी यात्रियों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया भेजा।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: दुर्घटना में घायल वृद्ध की मौत

चिकित्सकों ने छह घायलों में से तीन को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 53 वर्षीय प्रमोद कुमार मिश्र निवासी सोहसा, 53 वर्षीय शिव शंकर शर्मा निवासी धौरहरा थाना मुंगरा और 42 वर्षीय बरसाती  निवासी गंगापुर थाना मछलीशहर के रूप में हुई। 32 वर्षीय राकेश बिंद निवासी नंदापुर, मछलीशहर ,19 वर्षीय प्रणव पाण्डेय निवासी धौरहरा मुंगरा बादशाहपुर और 36 वर्षीय अजीत यादव निवासी कटाहित खास मछ्लीशहर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने प्रणव पाण्डेय और अजीत यादव की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया, जबकि घायलों के परिजन अस्पताल में डटे हुए हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष  ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है और घायलों का इलाज जारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी ट्रक चालक को पकड़ लिया जाएगा।

Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन


Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन




नया सबेरा का चैनल JOIN करें