BREAKING

Jaunpur News: गहनें साफ करने के बहाने उचक्के महिला की चेन ले हुए फरार

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक,जौनपुर। बरइछ गांव में रविवार दोपहर गहना साफ करने के बहाने आए  उचक्कों ने महिला को झांसा देकर उसके गले की सोने की चेन व लॉकेट लेकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस  मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरइछ गांव निवासी सलिल कुमार पाण्डेय की पत्नी गायत्री देवी दोपहर में घर पर थीं। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति  पहुंचे , खुद को गहने साफ करने वाला बताया और उनसे कहा कि यदि उन्हें अपने सोने-चांदी के जेवर साफ करवाने हैं तो करवा लें नए जैसा चमका देंगे।

जालसाजों के झांसे में आकर गायत्री देवी ने अपने गले की सोने की चेन उतारकर उन्हें दे दी। उसमें एक कीमती लॉकेट भी था जिसपर ओम लिखा हुआ था। ठगों ने झांसा देने के लिए एक पुड़िया में पाउडर निकालकर दिया। जब तक महिला कुछ समझ पाती और अन्य गहने लाने की बात सोचती, दोनों युवक मौका पाकर चेन और लॉकेट लेकर फरार हो गए। पीड़ित सलिल कुमार पाण्डेय ने घटना के संबंध में पुलिस को दी तहरीर दी। आरोपियों का हुलिया बताया जिसमे  एक आरोपी  सफेद शर्ट पहन रखी थी। जबकि दूसरे आरोपी ने आसमानी  रंग की शर्ट पहनी थी। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई है प्राथमिकी  दर्ज कर ली गई है सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जालसाजों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: लेखपाल से मारपीट के मामले में चार के खिलाफ केस दर्ज

Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें