BREAKING

Jaunpur News: लेखपाल से मारपीट के मामले में चार के खिलाफ केस दर्ज

मारपीट व सरकारी अभिलेखों को छीनने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा 

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। बीरमपुर चौराहे पर गत शनिवार को मनबढ़ो के द्वारा एक लेखपाल के साथ मारपीट और सरकारी अभिलेख छीन लेने के मामले में पुलिस ने सरकारी काम में बांधा सहित विभिन्न धाराओं में नामजद चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दिया है।  पीड़ित लेखपाल पवन कुमार सिंह, निवासी ग्राम डिहिया, ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह तहसील शाहगंज में लेखपाल पद पर कार्यरत हैं। गत 11 अप्रैल की शाम वह ड्यूटी समाप्त कर घर लौटते समय वीरमपुर चौराहे पर पहुंचा था कि बीरमपुर गांव के अजय यादव, संजय यादव, अंकेश यादव और अंकित यादव ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें जबरन गाड़ी से उतारकर मारपीट करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने कार की चाबी छीन ली और बैग में रखे खसरा व अन्य सरकारी कागजात लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने जान से मारने की धमकी का भी आरोप लगाया है। आरोप के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: डॉ रेशू सिंह (सुभद्रा) के उपन्यास This is on Record का विमोचन 

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें