BREAKING

Mumbai News: डॉ रेशू सिंह (सुभद्रा) के उपन्यास This is on Record का विमोचन

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

मुंबई। एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय, जुहू परिसर के मिनी हॉल में 'This is on record' नामक उपन्यास पुस्तक का विमोचन सुप्रसिद्ध अधिवक्ता एड आभा सिंह, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार राजदूत संगठन के इंटरनेशनल वर्किंग प्रेसीडेंट संजय जीवनलाल शाह, महिला विंग की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष अल्पाबेन संजय शाह, वरिष्ठ नगरसेविका सुधा सिंह समेत तमाम गणमान्यों की उपस्थिति में किया गया। यह पुस्तक अंग्रेजी विषय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ रेशू सिंह (सुमद्रा) द्बारा लिखी गई है। इस उपन्यास में रूपाली जिस संस्था में काम करती है, वहीं शोषण की शिकार होती है। उस संस्था के वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने के बदले मानसिक प्रताड़ना मिलती है। किंतु रूपाली हार नहीं मानती वह अपने न्याय के लिए संघर्ष करती है। यह कहानी न्याय पाने के सफर में सामाज से, संस्था से आंतरिक परिवेश से मिल रहे संघर्ष व दर्द को दर्शाती है। 

यही पुस्तक का सारांश है। इस पुस्तक के माध्यम से यह संदेश जाता है कि कार्य क्षेत्र में महिलाओ को अपने अधिकारो का सक्षम प्रयोग करते हुए हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ आवाज सशक्त करनी चाहिए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रसिद्ध तबला वादिका अनुराधा पाल, प्रसिद्ध लेखिका डॉ कल्पना दवे तथा एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय, जुहू परिसर भारतीय ज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ जितेंद्र तिवारी ने नारी के शक्ति, धर्म  कर्तव्य एवं गरिमा पर अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस पुस्तक विमोचन की अध्यक्षता प्रसिद्ध वकील आभा सिंह ने की। आभा सिंह ने अध्यक्षता करती हुई कही कि हर नारी को समानता एवं अस्मिता के साथ जीने का अधिकार है। इस अवसर पर श्री एम डी शाह महिला कॉलेज मालाड की असिस्टेंट प्रोफेसर (इतिहास विभाग़) डॉ मेरुप्रभा मिश्रा को सेवाप्रीत फाउंडेशन द्वारा नेशनल ग्लोरी ऑफ इंडिया अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। पुस्तक विमोचन अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों में नेक्सेज कैपिटल के सह संस्थापक राम सिंह, डॉ संगीता राधाकृष्णन, मुंबई प्रदेश सचिव अशोक राय, वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्रनाथ द्विवेदी, राजेश उपाध्याय, संतोष साहू, अरूण कुमार गुप्ता, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नासिक परिसर की पूर्व हिंदी सहायक आचार्या डॉ गीता दुबे, कथाकार जितेंद्र दवे, राष्ट्रीय कवि डॉ रजनी कांत मिश्र, प्रसिद्ध गायिका निवेदिता मिश्रा, सुलेखा वाजपेयी, डॉ अलका अग्रवाल सिगतिया तथा नाबार्ड की डॉ नीलिमा नागेश तथा अंग्रेजी विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ नागेश मिश्र आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर वैदिक मंत्र के ध्वनि ज्योतिष आचार्य केशव शर्मा के द्वारा किया गया। सरस्वती वंदना संस्कृत की छात्रा भाग्यश्री ने की। भारत की लोकप्रिय प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले के निधन परउनकी आत्मा की शांति के लिए सभा में दो मिनट का मौन रखा गया तथा समापन राष्ट्रगान से किया गया। स्वागत भाषण नाबार्ड के अभय कुमार ने, धन्यवाद भाषण डॉ रेशू सिंह (सुमद्रा)ने की, जबकि मंच संचालन प्रिंस ग्रोवर ने किया। पुस्तक विमोचन अवसर पर तमाम गणमान्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: गाली देने से मना करने पर मारपीट, चार पर प्राथमिकी दर्ज

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें