Jaunpur News: गाली देने से मना करने पर मारपीट, चार पर प्राथमिकी दर्ज
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मदेवा गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने एक परिवार के लोगों की पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी राजकुमार ने रविवार को कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि रात करीब 8 बजे उसका भतीजा अर्जुन गौतम को गांव के ही आजाद गौतम, अर्जुन, विजय और लालसहब द्वारा गाली-गलौज दिया जा रहा था। विरोध करने पर आरोपियों ने अर्जुन की पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी आरती, बेटा शिवम, अर्जुन व संतोष को भी हमलावरों ने लाठी-डंडों से मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं को किया गया जागरूक
| विज्ञापन |