BREAKING

Jaunpur News: नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं को किया गया जागरूक

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय नगर के खैरुद्दीन गंज वार्ड स्थित लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत एक जागरूकता आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में अनुपमा राय ने कहा कि भारत में नारी को सदियों से शक्ति, ज्ञान और सम्मान का प्रतीक माना गया है, लेकिन समय के साथ उन्हें समाज और राजनीति में उचित स्थान नहीं मिल पाया। इसी असमानता को दूर करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया गया है।

रिशु सिंह ने बताया कि यह अधिनियम महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक कदम है, जिसके अंतर्गत लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएंगी। सोनी जायसवाल ने कहा कि इसका उद्देश्य महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल कर उन्हें नेतृत्व के अवसर प्रदान करना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई गई हैं, जिनसे महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।इस अवसर पर मीना पटेल, रितु पटेल, शशि पांडे सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: किसी को जीविका देना पुण्य से कम नहीं : विद्यार्थी

Admissions Open for Session 2026–27: Umanath Singh Higher Secondary School | 📞 Contact:  7705805821, 9839155647 | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur, Uttar Pradesh – 222180
विज्ञापन

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें