BREAKING

Jaunpur News: पशु आश्रय केंद्र पर गौ पूजा कर मनाया गया एकादशी पर्व

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। नरेंद्रपुर पशु आश्रय केंद्र पर सोमवार को एकादशी के पावन अवसर पर विधिवत गौपूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति उपस्थित रहे। पंडित बंधु तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धापूर्वक गौपूजन संपन्न कराया।


मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति में गौमाता का विशेष महत्व है। गौसेवा से न केवल धार्मिक पुण्य की प्राप्ति होती है, बल्कि समाज में करुणा और सेवा की भावना भी बढ़ती है। उन्होंने गौसंरक्षण के प्रति सभी को जागरूक रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि  दर्जन भर गौसेवकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में राना प्रताप सिंह, रामप्रकाश दूबे, राजू सिंह, सत्यनारायण बिंद, उमेश सिंह एवं शशांक तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजक सहायक विकास अधिकारी अजय मिश्रा ने सभी आगंतुकों का स्वागत व आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें | Article: श्रेणी ने इंसान को दरिद्र और वर्ण ने इंसान को दलित बना दिया बाबा साहेब अम्बेडकर 




ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें