BREAKING

Jaunpur News: उधार लिए रुपये न देने व मांगने पर मारने पीटने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक,जौनपुर। उधार लिए रुपये न देने,मांगने पर मारने पीटने व धमकी देने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर गोबरा गांव के प्रधान प्रकाश शर्मा के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोबरा गांव निवासी मनोज पाठक ने न्यू कोर्ट एम एम दशम के न्यायालय में वाद दाखिल कर आरोप लगाया कि गांव के प्रधान प्रकाश शर्मा ने 19 फरवरी 2023 को ढाई लाख रुपये उधार लिए, जिसमें 90 हजार बैंक खाते से तथा 1 लाख 60 हजार नगद दिया। सितंबर 2024 में वापस देने का वादा था। निर्धारित समय सीमा में रुपये न मिलने पर रुपये मांगा तो आनाकानी करने लगे। पंचायत हुई तो एक लाख रुपये दिए। शेष बाद में देने को कहे। रुपये मांगा तो घर बुलाएं देने के लिए। 13 दिसंबर को उनके घर गया तो गाली गलौज किए तथा लाठी डंडे से पिटाई की। न्यायालय में उधार रुपये लिए जाने संबंध में नोटरी व बैंक से लेनदेन का साक्ष्य तथा मारपीट के संबंध में मेडिकल रिपोर्ट प्रस्तुत किया। पुलिस न्यायालय के आदेश पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: गहनें साफ करने के बहाने उचक्के महिला की चेन ले हुए फरार


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें