BREAKING

Jaunpur News: खेत में खड़ी गेहूं की फसल में लगी आग


शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा,दो बीघा फसल जलकर हुई स्वाहा

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक,जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के खुज्झी गांव में शुक्रवार की दोपहर विद्युत के शॉर्ट सर्किट होने से खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर स्वाहा हो गई।सूचना पर राजस्व व विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंच मुआवना किया। विदित हो कि जंग बहादुर यादव व प्रमिला सिंह की लगभग 2 बीघा गेहूं की फसल पककर तैयार थी,खेतों के ऊपर से गुजर थे हाई टेंशन तार में अचानक शॉर्ट सर्किट होने लगी,शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी जैसे ही फसल पर पड़ी चिंगारी आग का रूप धारण कर ली,खेत उठते धुएं को देख आस - पास के लोग जब तक मौके पर पहुंचे तबतक आग विकराल रूप धारण कर गेहूं की फसल को अपने अघोष में ले लिया,मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के घंटों कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया।घटना की सूचना पर राजस्व व विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंच आगजनी के आकलन में जुट गए,किसानों ने बताया कि साल भर का सहारा एक पल में जलकर खाक हो गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जिलाधिकारी ने फसल की कटाई प्रयोग का किया निरीक्षण

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें