BREAKING

Jaunpur News: बाइक सवार को सामने से आ रही तेज रफ्तार टेलर ने मारी टक्कर, मौत

मृतक आजमगढ़ से वाराणसी वापस लौट रहा था घर

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मूर्खा इंटर कॉलेज के सामने वाराणसी - आजमगढ़ मार्ग पर शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार टेलर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी,टक्कर में बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।मृतक की पहचान वाराणसी के दालमंडी निवासी वजीर अहमद पुत्र कलीम अहमद 30 वर्ष के रूप में हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक आजमगढ़ रिश्तेदार के यहां गया हुआ था जहां से वापस अपने घर बाइक से लौट रहा था।जैसे ही मुर्खा इंटर कालेज के सामने पहुंचा तभी वाराणसी से आजमगढ़ की तरफ तेज रफ्तार से आ रही टेलर ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत

टक्कर लगते ही बाइक दो टुकड़ों में बट कर क्षतिग्रस्त हो गई और युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,टक्कर की आवाज सुन आस - पास के लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई भीड़ से किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी,मौके पर पहुंची पुलिस मौके से भाग रही टेलर का पीछा करने लगी,पुलिस को पीछे आता देख चालक टेलर छोड़ फरार हो गया।मृतक युवक के जेब से मिली मोबाइल नंबर से हादसे की सूचना परिजनों को दी गई,मौत खबर होते ही परिवार कोहराम मच गया,रोते बिलखते परिजन थाने पहुंचे।पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।

REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें