BREAKING

Jaunpur News: करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत

नया सवेरा नेटवर्क

गौराबादशाहपुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बारी गांव में शुक्रवार दोपहर एक हादसे में किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। बारी गांव निवासी लाल बिहारी का पुत्र राज यादव (14 वर्ष) घर में आई बिजली की तकनीकी खराबी को ठीक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही गिर पड़ा। हादसे के समय घर पर कोई परिजन मौजूद नहीं था। कुछ देर बाद जब परिजन घर पहुंचे तो राज को जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ा देखा। आनन-फानन में उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर गौरा बादशाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जिलाधिकारी ने फसल की कटाई प्रयोग का किया निरीक्षण

📢 Admissions Open 2026–27  Mount Litera Zee School, Jaunpur  Where Learning Meets Excellence  🌟 Nurturing Values | Inspiring Minds | Building Futures  👉 Nursery to Grade 12  🏆 Scholarship Test – 5 April 2026  💥 Get up to 50% Scholarship on Fees  💸 Registration Fee: सिर्फ ₹49  📌 Limited Seats – Apply Now!  📍 Fatehganj, Jaunpur  📞 7311171181 | 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें