Jaunpur News: जिलाधिकारी ने फसल की कटाई प्रयोग का किया निरीक्षण
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा जनपद में संचालित फसल कटाई (क्रॉप कटिंग) कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा तहसील सदर के ग्राम महरूपुर के कृषक हरिश चन्द्र के रेंडम चयनित गाटा नम्बर 1798 में गेहूं फसल की सीसीई एग्री एप के माध्यम से फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया गया। फसल कटाई प्रयोग में रेंडम चयनित गाटा नम्बर में 10×10×10 मीटर के समबाहु त्रिभुज से 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में कटाई कराई गई, जिसमें 18 किग्रा 320 ग्राम वजन प्राप्त हुआ इस प्रकार 42.30 कुंटल प्रति हेक्टेयर गेहूं की उत्पादकता प्राप्त हुई।
क्रॉप कटिंग के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि फसल कटाई के कार्य को पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि क्रॉप कटिंग के आंकड़े किसानों के हितों से सीधे जुड़े होते हैं, अतः इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता न बरती जाए। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, उप परियोजना निदेशक आत्मा डा.रमेश चंद्र यादव, तहसीलदार सौरभ कुमार, सांख्यिकी विभाग से सुरेन्द्र प्रताप सिंह, लेखपाल शिखा शुक्ला, बीमा प्रतिनिधि राकेश गुप्ता सहित संबंधित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं कृषक उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सुमिरि पवन सुत पावन नामू, अपने वश करि राखे रामू
![]() |
| विज्ञापन |

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)
