BREAKING

Jaunpur News: सड़क मार्ग कार्य प्रशस्त होने से ग्रामीणों ने मीठाई खिलाकर एक दूसरे में बांटी खुशी

नया सवेरा नेटवर्क

सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के मिश्रमऊ शचीपुरम में आयोजित सम्मान समारोह में सड़क मार्ग दहेंव मोड़ से बरईपार बाजार तक का कार्य प्रशस्त होने की खुशी में जगतगुरु रामभद्राचार्य के परिवार एवं ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए सम्मान समारोह का आयोजन किया तथा मिठाई खिलाकर स्वागत किया। मिली जानकारी के अनुसार जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य के अथक प्रयासों से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के विशेष कृपा से वित्तीय स्वीकृति धनराशि जारी करने पर क्षेत्र के लोगों के साथ में 2022-से 2026 तक की सफर यात्रा में शासन स्तर पैरवी करते हुए ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है उसके लिए  रमापति मिश्रा,चंद्रकांत मणि  क्षेत्रीय जन मानस के साथ में स्वागत,अभिनंदन समारोह शची माता सेवा ट्रस्ट द्वारा किया गया।

शची माता सेवा ट्रस्ट ने सभी आमंत्रित अतिथियों का स्वागत अभिनंदन करते हुए इस सड़क मार्ग बजट आवंटन के लिए परम् पूज्य जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य जी महाराज और श्री योगी आदित्यनाथ जी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को बंधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसा ही परम् पूज्य जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य जी की कृपा हम सभी क्षेत्रीय जनता पर बनी रहें। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हम सब समस्त क्षेत्रीय जन गुरुजी के श्रीचरणों में सादर प्रणाम वंदन करते हैं। लगभग बीस सालों की इंतजार के बाद एकमात्र केवल परम् पूज्य जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य जी की कृपा से मुख्यमंत्री जी ने बजट आवंटन किया है।उनकी जन्म भूमि क्षेत्र के लिए सौगात दी। आमंत्रित अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन और प्रमाण पत्र सहित सचिव एस पी मिश्रा ने जानकारी साझा किया।  इस अवसर पर प्रोफेसर मिथलेश त्रिपाठी आचार्य, हिन्दी साहित्य विभाग, राजकीय महाविद्यालय पटटी प्रतापगढ,  राहुल उपाध्याय, गोपाल सिंह, रामचंद्र यादव, रूद्र किशोर सिंह, ब्रदर जी, मुन्ना मिश्रा मिश्रमऊ, मनोज यादव, प्रधान शचीपुरम, सुबेदार मिश्रा, आनंद मिश्रा, अरविन्द मिश्र, शिवम् सिंह, आशीष मिश्रा सोनू, प्रणव मिश्रा, शिखर मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें