Jaunpur News: समाप्त नीलामी के बाद भी तहसील परिसर में अवैध स्टैंड वसूली, तहसीलदार ने कराई कार्रवाई
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। तहसील परिसर में वाहन स्टैंड की नीलामी अवधि समाप्त होने के बावजूद अवैध वसूली का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 31 मार्च को स्टैंड की नीलामी अवधि खत्म हो चुकी थी, इसके बावजूद कुछ कर्मी वाहन खड़ा करने के नाम पर लोगों से पैसे वसूल रहे थे।
इसी दौरान एक फरियादी से स्टैंड कर्मियों द्वारा गाली-गलौज भी की गई, जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं से की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर उसने तहसीलदार से गुहार लगाई।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पेड़ से टकराई बाइक, एक मौत, दूसरे की हालत गंभीर
तहसीलदार राकेश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल नायब तहसीलदार अमित कुमार सरोज को मौके पर भेजा। नायब तहसीलदार ने अवैध वसूली कर रहे कर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुए वहां से भगा दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि नीलामी अवधि समाप्त होने के बाद किसी भी प्रकार की वसूली अवैध है।
तहसीलदार ने बताया कि स्टैंड व दुकानों की नीलामी 31 मार्च को समाप्त हो चुकी है और पुनः नीलामी की तिथि 10 अप्रैल निर्धारित की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति अवैध वसूली करते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
| विज्ञापन |