Jaunpur News: बदलापुर पुलिस ने अपहृता को बरामद कर वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कृष्णा सिंह @ नया सवेरा
बदलापुर, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों/ वारंटियों की गिरफ्तारी व अपहृताओं की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में सुनील चन्द्र तिवारी क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक बदलापुर शेष कुमार शुक्ला के कुशल संचालन में दिनांक 28.03.2026 को वादी मुकदमा जयहिंद चौहान निवासी बेलावा थाना बदलापुर जनपद जौनपुर द्वारा थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 145/26धारा 137(2),352,351(2) बीएनएस का अभियोग बाबत गांव के ही एक व्यक्ति के ऊपर लड़की भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए अभियोग पंजीकृत कराया गया था,जिसकी विवेचना व.उ.नि. धर्मेन्द्र दत्त को आवंटित की गई थी।
त्वरित कार्रवाई करते हुए विवेचक द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अपहृता को कलिजरा मोड़ से शुक्रवार दिनांक 03.04.2026 को बरामद किया गया। तथा उक्त अभियोग से संबंधित अभियुक्त आकाश निषाद पुत्र रामचेत निषाद निवासी बेलावा थाना बदलापुर जनपद जौनपुर को दिनांक 04.04.2026 को प्रातः 05.45 बजे कटहरी मोड़ से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में व.उ.नि. धर्मेन्द्र दत्त,का.हरखनाथ यादव शामिल रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पेड़ से टकराई बाइक, एक मौत, दूसरे की हालत गंभीर
![]() |
| विज्ञापन |

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)
