Jaunpur News: पेड़ से टकराई बाइक, एक मौत, दूसरे की हालत गंभीर
जफराबाद थाना क्षेत्र के करमही गांव की घटना
नया सवेरा नेटवर्क
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के करमही गांव के पास बीती देर रात में बाइक सवार एक पेड़ से टकरा गए जिससे बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और वही पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। उक्त थाना क्षेत्र के रत्तीपुर ग्राम के बृजेश मौर्य शुक्रवार की देर रात अपनी बाइक पर गांव के ही लकी सेठ को बैठाकर सेवईनाला बाजार की तरफ जा रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही उनकी बाइक जफराबाद-सेवईनाला मार्ग होते हुए करमही गांव के पास पहुॅची तभी तेज रफ्तार बाइक सीधा सड़क पर एक पेड़ में जाकर टकरा गई।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ, रैली के माध्यम से शत् प्रतिशत नामांकन किया जागरूक
बाइक की टक्कर इतनी तीव्र थी कि तेज आवाज के कारण आस- पास के लोग दौड़कर मौके पर पहुच गए। घटना के बाद बाइक पर पीछे बैठे लकी सेठ उम्र 22 वर्ष के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही बाइक चला रहे बृजेश मौर्य उम्र 28 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष जफराबाद श्री प्रकाश शुक्ला उप निरीक्षक अरविंद यादव के साथ मौके पर पहुॅचे। पुलिस ने लकी सेठ के शव को कब्जे में ले लिया तथा तत्काल एम्बुलेंस से घायल बृजेश मौर्य को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां पर चिकित्सकों ने घायल बृजेश मौर्य की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक लकी सेठ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना रात्रि लगभग साढ़े दस बजे की बतायी जा रही है। थानाध्यक्ष जफराबाद श्री प्रकाश शुक्ला ने बताया कि पेड़ से टकराकर लकी सेठ की मौत हो गई है। एक कि हालत गंभीर बनी हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
![]() |
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |
