BREAKING

Jaunpur News: संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) परमानन्द झा की अध्यक्षता में तहसील सदर के कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।  संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान ग्राम शिवापार निवासी अमरनाथ यादव द्वारा प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अवगत कराया गया कि सीमांकन के पश्चात पाथरगद्दी कराई गई है, किन्तु मिथिलेश आदि द्वारा मेड़ नहीं बनाने दी जा रही है। इस पर अपर जिलाधिकारी द्वारा तहसीलदार को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

ग्राम बेलापार, पोस्ट रारी, तहसील सदर से चकमार्ग की पैमाइश हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिस पर तहसीलदार को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में ग्राम सुल्तानपुर, पोस्ट सदर निवासी दरवेश अली द्वारा सीमांकन कराए जाने हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिस पर अपर जिलाधिकारी द्वारा तहसीलदार को मौके पर जाकर जांच कर प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस के दौरान अधिकांश शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित प्राप्त हुईं, जिन पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: समाप्त नीलामी के बाद भी तहसील परिसर में अवैध स्टैंड वसूली, तहसीलदार ने कराई कार्रवाई

इस अवसर पर कुल 71 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 05 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एलोपैथी, होम्योपैथी एवं आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया, जहां उपस्थित लोगों को चिकित्सीय परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। इस दौरान तहसीलदार सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जनपद की अन्य तहसीलों में भी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें