BREAKING

Jaunpur News: सेवानिवृत्ति पर टीडी इंटर कॉलेज में शिक्षकों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। टीडी इंटर कॉलेज में विद्यालय के दो वरिष्ठ शिक्षकों जिलेदार सिंह (प्रवक्ता, गणित) एवं रमेश कुमार सिंह के 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में मारकंडेय सिंह सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने दोनों शिक्षकों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर सम्मानित किया तथा माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इसके बाद विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी माल्यार्पण कर दोनों शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट किया।

प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने अपने संबोधन में दोनों शिक्षकों की अध्यापन गुणवत्ता, सादगी, विनम्रता एवं सहजता की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी उनका मार्गदर्शन विद्यालय परिवार को मिलता रहेगा। अपने उद्बोधन में जिलेदार सिंह एवं रमेश कुमार सिंह ने प्रधानाचार्य के नेतृत्व, कार्यकुशलता, शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में रमेश चंद्र सिंह, बद्रीनाथ सिंह, सुभाष चंद्र, अभिषेक कुमार सिंह एवं प्रदीप कुमार सिंह (वरिष्ठ प्रवक्ता) उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में सेवानिवृत्त शिक्षकों के योगदान, उनके अनुशासन, सरल स्वभाव एवं शिक्षण के प्रति समर्पण की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनील कुमार सिंह द्वारा किया गया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन








Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें