BREAKING

Jaunpur News: बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत विधानसभा संगोष्ठी सम्पन्न

नया सवेरा नेटवर्क

जलालपुर, जौनपुर। क्षेत्र के बयालसी इंटर कॉलेज के सभागार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत एक भव्य विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे पूरा सभागार उत्साह और ऊर्जा से भर गया।

संगोष्ठी के मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के पूर्व क्षेत्र उपाध्यक्ष श्री कृष्णबिहारी राय ने अपने संबोधन में बाबा साहब के विचारों की प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं, जिन्होंने सामाजिक समरसता, समानता और न्याय की मजबूत नींव रखी। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि बाबा साहब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना ही इस अभियान का मूल उद्देश्य है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने बाबा साहब के जीवन संघर्षों का उल्लेख करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने शिक्षा और संविधान निर्माण के माध्यम से देश को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि आज का भारत बाबा साहब के सपनों को साकार करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है और भारतीय जनता पार्टी उनके सिद्धांतों को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है।

संगोष्ठी का संचालन अभियान के जिला सह संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह ने किया। कार्यक्रम संयोजक एवं जिलामंत्री धनंजय कश्यप ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विजय पटेल जटाशंकर सिंह, श्रवण गुप्ता, संतोष मौर्या, बृजेश सिंह, रामलाल मौर्या, उमेश सिंह, सुशील निषाद, ललितमोहन सिंह, बुद्धिराम बिंद, दिलीप गुप्ता, उद्रेज पटेल, शशि कुमार दुबे, भैयालाल सरोज, सागर, रजनीश, सुरेश कुमार, अनीता, वंदना, मिथिलेश के आलावा सैकड़ो की संख्या मे लोग उपस्थित रहे।


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें