BREAKING

Jaunpur News: उग्रसेन को एक पुत्र कंस हुआ वो भी आताताई था: डा. कौशलेंद्र महराज

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। मेजापुर गोण्डा गांव में श्रीमद्भागवत पुराण कथा के चौथे दिन कथाव्यास ने देवकी के आठ संतानों की उत्पत्ति सहित श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाई। कथा में राजा दक्ष की सोलहवीं कन्या शक्ति से शिव के विवाह का भी प्रसंग बताया। कथावाचक कौशलेंद्र महराज ने कथा का वर्णन कृष्ण जन्मोत्सव से प्रारंभ किया। बताया कि द्वापर में मथुरा देश के दो भाग थे तथा दोनों भाग पर दो बशो के राजा का राज था। पहले बिष्टवंश में दो भाई देवक व उग्रसेन हुए जिसमे देवक बड़े थे जिनके इकलौती पुत्री देवकी थी जो राजपाट छोटे भाई उग्रसेन को सौंपकर भगवान की पूजा करने चले गई। उग्रसेन को एक पुत्र कंस हुआ जो आताताई था। पिता को जेल में डाल कर राजा बन गया वहीं दूसरी भाग पर यदुवंश का राज जिसके राजा सूरसेन के 10 पुत्र व पांचवी पुत्री थी। सूरसेन की बड़ी पुत्री को महाराजा ने मांगा जो बाद में पांडु की मां कुंती हुई। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत विधानसभा संगोष्ठी सम्पन्न

यदुवंश के बड़े पुत्र वासुदेव थे वासुदेव का 17 विवाह हुआ था, अठारहवां विवाह देवकी से हुआ। इसके बाद कंस ने आकाशवाणी को सुनकर दोनों को जेल में डाल दिया। कथा वाचक ने कहा कि भादोमास की अंधियारी रात को अष्टमी के दिन कंस के मथुरा जेल में अचानक अलौकिक प्रकाश फैलने लगा और माता देवकी के गर्भ से श्री कृष्ण का प्राकट्य हुआ। वहां के समस्त बंदी मूर्छित हो गए जेल के दरवाजे खुल गए आकाशवाणी हुई जिसे सुनकर वासुदेव नन्हे बालक रूप में लेकर यमुनापार गोकुल नंद के घर पहुंचकर वहां से नवजात कन्या को लेकर वापस आए। सुबह होते ही गोकुल में नंद बाबा के घर बालक जन्म होने की बात पता चलते ही उत्सव मनाया जाने लगा। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव की कथा सुनकर वहां मौजूद सोता गण भाव विभोर होकर खुशी से झूम उठे।  मुख्य जजमान हरिराम दूबे, पंकज दूबे लालाजी दूबे राजू ओझा वेद प्रकाश ओझा राम आशीष संतोष सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

Admissions Open for Session 2026–27: Umanath Singh Higher Secondary School | 📞 Contact:  7705805821, 9839155647 | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur, Uttar Pradesh – 222180
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें