BREAKING

Jaunpur News: रोहिणी समिति की सिफारिश लागू हो: रामधनी बिन्द

नया सवेरा नेटवर्क

जलालपुर, जौनपुर। क्षेत्र के जलालपुर बाई पास  पर स्थित संजीव रेस्टोरेंट में एक प्रेस वार्ता के दौरान केवट रामधनी बिन्द भारतीय मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक ने कहा कि जो रोहिणी समिति की सिफारिश है उसको प्रशासनिक और न्यायिक स्तर एवं राजनीतिक स्तर पर तत्काल लागू करने का प्रयास किया जाय यही इस समय  वर्तमान सरकार से अपेक्षा है। क्योंकि इनके पास केंद्र व प्रदेश में और देश के अन्य राज्यों में इनका बहुमत है। ज्यादा मात्रा में समर्थन है और पिछड़ा वर्ग के लोग इनको निश्चित तौर पर  वोट दिया है तभी सत्ता में आए हैं। पिछड़े वर्ग में लोग अति पिछड़े हैं उनको आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है उनके हित में यह काम करना चाहिए दूसरा जो सबसे महत्वपूर्ण बात है कि देश में जितने भी पिछड़ा वर्ग के नेता हैं जिन्होंने अपने-अपने जातियों के आधार पर अपनी अपनी राजनीति चमकाई लेकिन उनका  भी वही हाल है जो अन्य क्षेत्रीय दलों का था यह जाति के नाम पर समर्थन जुटाए और गठबंधन की लेकिन जब लाभ देने की बात आई तो ये लोग परिवार तक सीमित हो गये। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा की चाहे संजय निषाद जी हो उन्होंने भी अपना और अपने बेटे और अपने परिवार तक अपनी पार्टी को सीमित रखा है इसी तरह सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर जी भी अपनी पार्टी अपने और अपने परिवार के बीच में ही उसका लाभ हानि तक निश्चित किए हुए हैं अपना दल का भी वही हाल है। पिछड़ा वर्ग अभी तक जिनके साथ गया है वही छला गया है। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ट्रेन से कटकर इंजीनियर की मौत

उनके हित की बात करने वाला उनके  अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाला व्यक्ति अपने परिवार तक सीमित हो गया इससे इन लोगों की बड़ी छति हुई वहीं बाबूराम पाल राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय उदय पार्टी ने कहा कि आज कई पार्टियों ने मिल कर यह निर्णय लिया है कि हम वर्तमान सरकार से मांग करते हैं कि पिछड़ा वर्ग में वर्गीकरण करें जैसे कुछ राज्यों में लागू है उत्तर प्रदेश में यह लागू हो और जो लोग आरक्षण से वंचित हो गए हैं उनको भी आरक्षण का लाभ दिया जाय। तभी यह देश और प्रदेश विकसित राष्ट्र बन सकता है इस समय वर्तमान परिवेश में इस समाज की लड़ाई अगर कोई लड़ रहा है तो रोजगार सामाजिक अधिकार अभियान के तत्वावधान में भारतीय मानव समाज पार्टी ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट राष्ट्रीय उदय पार्टी लोगों को जागरुक कर रही है उनके अधिकारों के लिए और उनके अधिकार को सरकार से दिलाने का प्रयास कर रही है। इसलिए हमारे समाज में जितने भी बुद्धिजीवी वर्ग हैं अपने राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर आज के इस सामाजिक न्याय में अपनी सहभागिता देनी चाहिए इसी उद्देश्य से आज हम सब लोग यहां एकत्रित हुए हैं और 10 मई  2026 को बयालसी इण्टर कॉलेज जलालपुर चौराहे एवं जिला स्तर पर  कार्यक्रम आयोजित कर अति पिछड़ो की आवाज को सरकार के कान में डालने के लिए हम लोग अपने लोगों के बीच में बैठकर इनको आगे बढ़ने का काम करेंगे।

Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन


Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें