BREAKING

Jaunpur News: एसपी ने ने मुंगराबादशाहपुर थाना का किया औचक निरीक्षण

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह द्वारा थाना मुंगराबादशाहपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मेस, मालखाना, शस्त्रागार व अभिलेखो आदि का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक आदेश-निर्देश दिया गया। महिला हेल्प डेस्क पर पीड़ित महिलाओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण और फीडबैक व्यवस्था की समीक्षा की गई। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक करने, उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने तथा निष्पक्ष व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। थाना क्षेत्र में पड़नें वाले एच0एस0, सक्रिय अपराधी, टॉप 20 अपराधियों के बारे में जानकारी कर थाना क्षेत्र के अधिकारी/ कर्मचारीगण को बीट प्रणाली, यक्ष ऐप के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

महिला अपराध, साइबर शिकायतों के त्वरित पंजीकरण, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, बीट प्रणाली, रात्रि गश्त और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी लंबित विवेचनाओं और प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। थाने के विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया और उन्हें अद्यावधिक (Up-to-date) रखने के लिए निर्देशित किया, ताकि पारदर्शिता और कार्यकुशलता बनी रहे। पुलिसकर्मियों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने हेतु भोजनालय (मेस) और बैरक (आवास) का निरीक्षण किया, थाना परिसर की साफ-सफाई, और गर्मी के मौसम को देखते हुए फरियादियों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

 मालखाने में रखे सामानों और शस्त्रागार में हथियारों के रखरखाव की व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से लिया जाए और उसका गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण में पाई गई कमियों को जल्द सुधारने के निर्देश दिए गए, जबकि उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना की गई। मुंगराबादशाहपुर पुलिस टीम को कानून-व्यवस्था और मजबूत करने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: दहिसर में हास्य और वीर रस के संगम से गूंजा 'निश्चय कांप्लेक्स', देशभक्ति के रंग में रंगे श्रोता

Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें