Mumbai News: दहिसर में हास्य और वीर रस के संगम से गूंजा 'निश्चय कांप्लेक्स', देशभक्ति के रंग में रंगे श्रोता
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। दहिसर (पूर्व) स्थित निश्चय कांप्लेक्स उत्सव समिति द्वारा आयोजित भव्य 'हास्य एवं वीर रस कवि सम्मेलन' में राष्ट्रभक्ति और काव्य का अनूठा संगम देखने को मिला। वरिष्ठ पत्रकार विनोद यादव, अनिल पांडे, जागरूक टाइम्स के एसोसिएट एडिटर डॉ. अजीत राय, युवा नेता अरविंद यादव, बृजेश दुबे और अमित पांडे के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम ने स्थानीय निवासियों में ऊर्जा का संचार किया।
काव्य पाठ और मंत्रमुग्ध श्रोता
मशहूर कवि कमलेश पाण्डेय ‘डंक’ के कुशल संचालन में चले इस सम्मेलन ने श्रोताओं को अंत तक बांधे रखा। वीर रस के ओजस्वी कवि अल्हड़ असरदार और प्रख्यात गीतकार उमेश मिश्र की रचनाओं पर जनता रात 10 बजे तक झूमती रही। वहीं, डॉ. मृदुल महक और निडर जौनपुरी के धारदार काव्य पाठ ने श्रोताओं को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में राजनीति और पत्रकारिता जगत की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे. मुंबई भाजपा महामंत्री आचार्य पवन त्रिपाठी, विधायक मनीषा चौधरी, पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, भाजपा गट नेता गणेश खणडकर, नगरसेवक योगेश वर्मा, नगरसेविका रेखा राम यादव और शिवसेना विभाग प्रमुख राम यादव और अभजय राजेंद्र प्रसाद चौबे और पूजा दुबे उपस्थित थीं। दैनिक भास्कर के स्थानीय संपादक विजय सिंह ‘कौशिक’ और नवभारत टाइम्स के पॉलिटिकल एडिटर राजकुमार सिंह ने भी काव्य पाठ का आनंद लिया। आर-उत्तर विभाग के प्रभाग समिति अध्यक्ष प्रकाश दरेकर और विधि व न्याय विभाग की अध्यक्ष दीक्षा हर्षद कारकर के विशेष योगदान से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन समिति ने आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प दोहराया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मोदनवाल समाज का होली मिलन समारोह आयोजित
![]() |
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |



