BREAKING

Jaunpur News: बदलापुर में सड़क हादसा: कार-ट्रेलर की टक्कर, युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

मिठाई लाल सोनकर @ नया सवेरा 

जौनपुर। जिले के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 6 बजे एक सड़क हादसे में शनि पुत्र धर्मेंद्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी जगदीश पुत्र रामनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा फत्तूपुर फोरलेन पर उस समय हुआ जब उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के पल्हामऊ गांव के निवासी थे और लखनऊ से जौनपुर लौट रहे थे। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: क्षेत्र पंचायत सभागार में संपन्न हुई एक दिवसीय प्रशिक्षण

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने शनि को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल जगदीश को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया और वहां से ट्रामा सेंटर भेजा गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रेलर चालक की तलाश जारी है।

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210


नया सबेरा का चैनल JOIN करें