Jaunpur News: कृपाशंकर सिंह के प्रयासों से परमहंस योगाश्रम सहज धाम को मिली 2 करोड़ की स्वीकृति
शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा
जौनपुर। जनपद के विकास खंड महराजगंज अंतर्गत फत्तूपुर में स्थित परमहंस योगाश्रम सहज धाम के परिसर में बन रहे भगवान श्रीकृष्ण मंदिर (श्री नारायण दिव्य धाम मंदिर) के जीर्णोधार सुंदरीकरण नवीनीकरण एंव साधु संतों भक्तों के ठहरने के लिए भवन निर्माण एंव परिसर में छात्रों को संस्कृति शिक्षा और पठन पाठन हेतु पुस्तकालय (बहुउद्देशीय हॉल) बनाने और विभिन्न आवश्यक कार्य करवाने हेतु जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह के प्रस्ताव एंव अथक प्रयास पर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री (पर्यटन विभाग) जयवीर सिंह द्वारा 2 करोड़ की धनराशि स्वीकृती करने के लिए साधु संतों और भक्तों के साथ-साथ क्षेत्रवासियों ने भी हृदय पूर्वक आभार मानते हुए कृपाशंकर और मंत्री जयवीर सिंह को धन्यवाद दिया है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बदलापुर में सड़क हादसा: कार-ट्रेलर की टक्कर, युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल
क्षेत्र के समाजसेवी राजाराम यादव,डॉ रामयश यादव, समाजसेवी रामउजागिर यादव,समाजसेवी भवन निर्माता विजय यादव, समाजसेवी प्रदीप यादव, वेदप्रकाश यादव, युवा समाजसेवी दीपक यादव ,क्षेत्रीय नेता दिनेश सिंह, रोहित सिंह, अच्छेलाल यादव, अखिलेश यादव, पूर्व प्रधान डॉ रमाशंकर गौड़, जयप्रकाश पाल, दिनेश पांडे, राजेश मौर्या जैसे सैकड़ों लोगों ने कृपाशंकर सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है।
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |
