Jaunpur News: क्षेत्र पंचायत सभागार में संपन्न हुई एक दिवसीय प्रशिक्षण
पंचायत विकास योजना के अंतर्गत किया गया प्रशिक्षण
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत, जौनपुर। क्षेत्र पंचायत कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को वाराणसी उप निदेशक (पंचायत) मंडल के मार्गदर्शन में समस्त ग्राम प्रधान,ग्राम पंचायत सचिव,वार्ड मेंबर व पंचायत सहायक का एक दिवसीय प्रशिक्षण पंचायत विकास योजना के अंतर्गत कराया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) आसिफ अंसारी, ग्राम प्रधान निलम व पंचायत सदस्य सीमा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। प्रशिक्षण में प्रशिक्षक नीरा आर्य एवं निर्मल के द्वारा पंचायत विकास योजना के निर्माण की प्रक्रिया पर प्रशिक्षण दिया गया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: 14 मार्च को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
इस बाबत आसिफ अंसारी प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत की विकास योजना के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि ग्राम पंचायत की योजना को तैयार करते हुए बैठक में ही कार्यों की अनुमोदन ग्राम सभा से ले लिया जाय और वार्षिक कार्ययोजना तैयार करते वक्त वंचित समुदाय, बच्चों, महिलाओं व वृद्धों को प्राथमिकता में रखकर योजना तैयार किया जा सके।
![]() |
| विज्ञापन |


