Jaunpur News: खिलाड़ी सूर्यांश सिंह के घर वापसी पर हुआ जोरदार स्वागत
प्रतिनिधि पप्पू सरोज समेत अन्य लोगों ने दी बधाई
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत, जौनपुर। क्षेत्र के मुजरा कुशियां गांव निवासी सूर्यांश सिंह पुत्र शिवबहादुर सिंह दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियन में कांस्य पदक जीत जनपद को गौरवान्वित किया।शुक्रवार को सूर्यांश सिंह जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन से घर वापस लौट रहे थे, लौटने की जानकारी होते ही परिजन समेत क्षेत्रवासी सीटी स्टेशन पहुंच ट्रेन के आने की प्रतीक्षा करने लगे जैसे ही ट्रेन स्टेशन पहुंची मौजूद लोगों ने खिलाड़ी का गर्मजोशी से स्वागत कर घर के रवाना हो गए।इस दौरान खिलाड़ी सूर्यांश सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया गया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: क्षेत्र पंचायत सभागार में संपन्न हुई एक दिवसीय प्रशिक्षण
विदित हो कि सूर्यांश सिंह बचपन से ही काफी होनहार प्रतिभावान युवा रहे और इसके पहले प्रदेश स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत अपनी प्रतिभा का परचम लहराया।उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए क्षेत्र के सुल्तानपुर ग्राम पंचायत के पूर्व राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रधान ओमप्रकाश, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पप्पू सरोज, बच्चे लाल निराला, पूर्व भाजपा विधायक डॉक्टर हरेंद्र सिंह, डॉक्टर विनोद, मनीष, आफताब आलम, वरिष्ठ पत्रकार कौशलेंद्र गिरी, दीपनरायन सिंह, पूर्व सभासद यूवा भाजपा नेता मोहम्मद असलम खान,रामनवमी कन्नौजिया,समेत आदि लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)