Jaunpur News: विषाक्त का सेवन करने से विवाहिता समेत दो की मौत
मिठाई लाल सोनकर @ नया सवेरा
जौनपुर। संदिग्ध अवस्था में विषाक्त का सेवन करने से विवाहिता समेत दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि बदलापुर थाना क्षेत्र के पूरा मुकुंद गांव निवासी मनीषा देवी उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्री आकाश गौतम ने शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में सल्फास का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई परिजन उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए यहां पर हालत गंभीर देखकर चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे देखने के बाद मृत्य घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सीआरओ ने कैंप लगाकर समस्या समाधान का दिया आश्वासन
मृतका की बुआ सोना ने बताया कि चार माह पूर्व मनीषा की शादी प्रतापगढ़ के इमलिया घाट गांव में हुई थी। घर में सुबह माता पिता मजदूरी का काम करने कही गए हुए थे और घर में उसके साथ दो छोटे भाई थे तभी इसकी हालत अचानक खराब हो गई छोटे भाइयों के बताने पर स्थानीय लोगों ने माता-पिता को सूचना दी। यह भी बताया कि मृतका के पति के बीच कोई बात हुई थी इसीलिए वह ससुराल जाने के लिए तैयार नहीं हो रही थी। जबकि ससुराल वालों द्वारा कहा गया कि विदाई करने आ रहे हैं उनको मना किया गया था कि अभी मत आइए।
दूसरी तरफ झांसी जनपद पुंछ थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी मंगल विश्वकर्मा उम्र 22 वर्ष पुत्र गुलाब विश्वकर्मा जनपद के बदलापुर में रहकर गांव-गांव घूम कर बर्तन बेचने का कार्य करता था। संदिग्ध हालत में इसकी हालत खराब होने पर साथ रहने वालों द्वारा इसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने देखकर इसे मृत घोषित कर दिया। मंगल की अचानक हुई मौत को लेकर ग्रामीणों में विभिन्न प्रकार की चर्चा हो रही है। लोगों का यह भी कहना है कि अब तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा की कैसे मौत हुई है।