Jaunpur News: संदिग्ध हालत में सड़क दुर्घटना में युवक की गई जान
मिठाई लाल सोनकर @ नया सवेरा
जौनपुर। बक्सा थाना क्षेत्र के तेली तारा गांव साई ईंट भट्टा के पास शुक्रवार रात्रि संदिग्ध हालत में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि बिहार प्रांत के औरंगाबाद जनपद हरौना थाना क्षेत्र के उरदैना गांव निवासी रोबिन सिंह उम्र लगभग 28 वर्ष पुत्र सवनदरा बक्सा थाना क्षेत्र के तेली तारा गांव साई भट्टा भारत पेट्रोल पंप के किसी परिचित के साथ रहकर शुक्रवार रात रात्रि चार लोगों के साथ खाना बना रहा था। इसी दौरान वह सभी को छोड़कर कहीं जाते समय किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सरसों काटने के दो लोगों पर धारदार से हमला
स्थानीय लोगों की सूचना पर पीआरबी के जवान पहुंचकर 108 नंबर एंबुलेंस कर्मचारी के सूरज कुमार के सहयोग से सीएससी नौपेड़वा पहुंचाया। तभी सीएससी कोबरा के जवान भी पहुंच गए। यहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के पश्चात हालत गंभीर देखकर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने देखकर उसे मृत्य घोषित कर दिया। दूसरी तरफ स्थानीय लोगों की मांगे तो रोबिन सिंह की मौत को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा भी हो रही है जो की यह जांच का विषय है कि यह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हुआ या उसके साथ रहे लोगों ने ही उसे मारपीट कर घायल कर दिया। यह भी लोगों का कहना है कि लोग शराब के नशे में धुत होकर पेट्रोल पंप के पास खाना बना रहे थे।
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)