BREAKING

Jaunpur News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा बैठक संपन्न


नया सवेरा नेवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत ऋण तथा लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि सभी बैंकों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि उनके स्तर पर लंबित सभी आवेदनों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र युवाओं को अधिक से अधिक ऋण वितरित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन शाखाओं की प्रगति संतोष जनक नहीं है, उन शाखाओं के खिलाफ पत्र लिखने के निर्देश एलडीएम को दिए।  जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें नए उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसलिए बैंक एवं संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को योजना का लाभ मिल सके।

 उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि ऋण वितरण की प्रक्रिया  में तेजी लाई जाए, जिससे जनपद के अधिक से अधिक युवाओं को नए उद्यम स्थापित करने का अवसर प्राप्त हो सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: संदिग्ध हालत में सड़क दुर्घटना में युवक की गई जान

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें