Jaunpur News: प्रभारी निरीक्षक समेत अन्य पुलिस कर्मियों पर उठी कार्यवाही की मांग
प्रभारी निरीक्षक को बर्खास्त करो अधिवक्ताओं ने लगाए जमकर नारे
बैठक के दौरान अधिवक्ताओं ने पुलिसिया कार्यवाही के खिलाफ सवालों की लगाई झड़ी
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत, जौनपुर। पुलिस द्वारा अधिवक्ता के साथ किए गए दुर्व्यवहार का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है अधिवक्ता संघ मामले में सम्मिलित प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने पर अड़े हुए।शनिवार को अधिवक्ता संघ एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश राम के नेतृत्व में भारी संख्या में अधिकवक्ताओं ने तहसील सभागार के सामने प्रभारी निरीक्षक को बर्खास्त करो के जमकर नारे लगाते हुए आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंच नामजद पत्रक सौंप दंडात्मक एवं कानूनी कार्रवाई करने की मांग को उठाई। अधिवक्ताओं ने पुलिसकर्मियों के अभद्र व्यवहार को अधिवक्ता समुदाय की गरिमा के खिलाफ बताते हुए अधिवक्ताओं ने शिकायत किए कि अधिवक्ता दिवाकर सोनकर बीते 4 मार्च को अपने घर पर थे। आरोप है कि किसी झूठी शिकायत पर रात में प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे और गाली गलौज देते हुए घर में घुस अधिवक्ता व भाई,पिता को मारते पीटते हुए घर से बाहर घसीटते हुए ले जा रहे थे।बीच बचाव करने अधिवक्ता की माता मंजू देवी पहुंची,आरोप है कि कस्बा इंचार्ज धनुधारी पाण्डेय मंजू देवी के गले पर लाठी से दबाते हुए दिवाल में सटाकर भद्दी भद्दी गालियां देते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पूरे परिवार को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।साथ ही उपर्युक्त लोगों द्वारा कहा गया कि जाकर मेरी शिकायत मुख्यमंत्री से कर दीजिए तब भी मेरा और मेरे प्रभारी निरीक्षक का कोई कुछ नहीं कर पायेगा।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा बैठक संपन्न
एसडीएम,सीओ व अधिवक्ता के साथ हुई बैठक
मामले को तुल पकड़ते देख एसडीएम शैलेन्द्र कुमार व सीओ अजीत कुमार रजक ने संपूर्ण समाधान दिवस के उपरान्त सभागार में ही अधिवक्ता संघ के साथ बैठक कर मामले को सुलझाने की लेकर बातचीत की गई।बातचीत के दौरान अधिवक्ता संघ प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह समेत शामिल अन्य पुलिस कर्मियों को बैठक में बुलाने पर अड़े रहे।अधिवक्ताओं ने पुलिसिया बर्ताव के खिलाफ सवालों की झड़ी लगा दी जिसपर बड़े ही शालीनता के साथ एसडीएम व सीओ ने सवालों का जवाब देते दिखाई दिए।उन्होंने पुलिस के खिलाफ कार्यवाही को लेकर अधिवक्ताओं को आश्वासन दिए कि पूरे प्रकरण के वास्तविकता की जांच गहनता की जा रही है वायरल सीसीटीवी फुटेज संज्ञान में है जल्द ही मामले को लेकर दोनों पक्षों समेत पुलिस का बयान लिया जायेगा। जांचोपरांत कार्यवाही की जाएगी।जिसके बाद बैठक को समाप्त कर दिया गया।
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |

