Jaunpur News: सरसों काटने के दो लोगों पर धारदार से हमला
मिठाई लाल सोनकर @ नया सवेरा
जौनपुर। खेत पर सरसों काटने गए बड़े पिता और भतीजे को लाठी डंडा और धारदार हथियार से मार कर पड़ोसियों ने जख्मी कर दिया दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है मरियाहू कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी भूपेंद्र नाथ तिवारी उम्र लगभग 52 वर्ष आकाश उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र धीरेंद्र तिवारी शनिवार सुबह अपने बैनामा कराए गए खेत पर सरसों काटने गए थे इसी दौरान पड़ोसियों ने सरसों काटने से मना करते हुए आरोप है कि लाठी डंडा और धारदार से हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए यहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के पश्चात जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां दोनों का उपचार चल रहा है।
Tags:
जौनपुर न्यूज़
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news
